गांगुली ने अध्यक्ष पद छोड़ा नहीं उनसे छीना गया: IPL चेयरमैन बनने के ऑफर पर भड़के, TMC बोली- ये भाजपा की चाल

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
गांगुली ने अध्यक्ष पद छोड़ा नहीं उनसे छीना गया: IPL चेयरमैन बनने के ऑफर पर भड़के, TMC बोली- ये भाजपा की चाल

सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट का वो सितारा है जिसने जब जो चाहा उसे वो मिला। टीम इंडिया की कप्तानी हो या फिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अध्यक्षता। अपने दम पर सब हासिल किया। पर अब गांगुली के साथ कुछ भी अच्छा होता नजर नहीं आ रहा है। गांगुली ने जिस BCCI को 3 साल तक चलाया। अब उनके ही साथी उन्हें कुर्सी से हटाना चाहते हैं। दादा चाहते थे कि उन्हें एक बार फिर BCCI का अध्यक्ष बनाया जाए। उनके ही लोगों ने उन्हें सिरे से खारिज कर दिया। आईए इस मामले को पूरे विस्तार से समझते हैं…

BCCI मीटिंग में क्या हुआ?
मुंबई में मंगलवार को BCCI हेड क्वार्टर में एक बड़ी मीटिंग होती है। यहां पूरे देश के क्रिकेट संघ से बड़े अधिकारी आए हुए थे। BCCI का नियम है कि पुराना अध्यक्ष ही नए अध्यक्ष का नाम प्रस्तावित करता है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि गांगुली ने ये नहीं किया। वो दूसरी बार BCCI अध्यक्ष बनना चाहते थे, लेकिन लोग उनके सपोर्ट में नहीं आए। ऐसे में उन्होंने अपनी नाराजगी छिपाने की कोई कोशिश भी नहीं की।

एक खिलाड़ी के रूप में दादा…

IPL चेयरमैन बनने को कहा गया
पहले गांगुली BCCI अध्यक्ष पद से हटाए गए। इसके बाद उन्हें IPL चेयरमैन पद का ऑफर किया गया। सोचिए जो आदमी पिछले 3 साल से BCCI का अध्यक्ष हो। उसे IPL का चेयरमैन बनाया जा रहा है। ये एक तरह से उनके लिए डिमोशन था और गांगुली तो ठहरे प्रिंस ऑफ कोलकाता वो इसे कैसे सह सकते थे। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई अध्यक्ष हटने के बाद मैं उसकी किसी उपसमिति का अध्यक्ष नहीं बन सकता।

राजनीतिक पार्टियां भी कूदी मैदान में
इन खबरों के बीच पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी TMC ने बड़ा आरोप भी लगा दिया है। उनका कहना है कि भाजपा ने सौरव गांगुली को अपमानित किया है। क्योंकि वह उन्हें पार्टी में शामिल करने में विफल रहे। तृणमूल के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा ने पिछले साल के विधानसभा चुनाव से पहले लोगों के बीच यह संदेश फैलाने की कोशिश की थी कि राज्य में बेहद लोकप्रिय गांगुली पार्टी में शामिल होंगे। टीएमसी ने यह भी दावा किया कि यह राजनीतिक प्रतिशोध है। जब गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह दूसरे कार्यकाल के लिए बीसीसीआई के सचिव पद पर बने रह सकते हैं तो गांगुली क्यों नहीं।

संभावित नई कार्यकारिणी
अध्यक्ष: रोजर बिन्नी (पहले सौरव गांगुली)
उपाध्यक्ष: राजीव शुक्ला (पहले भी यही थे)
सचिव: जय शाह (पहले भी यही थे)
संयुक्त सचिव: देवजीत सैकिया (जयेश जॉर्ज)
कोषाध्यक्ष: आशीष शेलार (अरुण सिंह धूमल)
IPL चेयरमैन: अरुण सिंह धूमल (राजीव शुक्ला)

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

Read original article here

Denial of responsibility! TechAI is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.