कार्तिक की तूफानी गेंदों का करिश्मा: राजस्थान के कार्तिक त्यागी ने फेंका इस IPL का सबसे रोमांचक ओवर, 6 गेंदों में 4 रन नहीं बना पाए पंजाब के बैट्समैन

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Ipl
  • Kartik Tyagi | Rajasthan Royals Vs Punjab Kings 32nd Match 2021; Kartik Tyagi Defends Four Runs In Last Over

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आखिरी ओवर 4 रन और हाथ में 8 विकेट। शायद ही कोई टीम इस स्थिति में हार की कल्पना कर सकती थी, लेकिन IPL फेज 2 के तीसरे मैच में पंजाब की टीम को इस कड़वी हकीकत का सामना करना पड़ा। वजह थे राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी। कार्तिक ने 141 की रफ्तार से गेंदें फेंकी। दो बैट्सैन को पैवेलियन का रास्ता दिखाया और पंजाब से जीत छीनकर राजस्थान की झोली में डाल दी।

आखिरी गेंद फेंकने के बाद कार्तिक त्यागी खुशी से उछल पड़े। ये IPL फेज 2 का सबसे रोमांचक ओवर था, जिसमें त्यागी ने पंजाब के बल्लेबाजों को 4 रन भी नहीं बनाने दिए।

आखिरी गेंद फेंकने के बाद कार्तिक त्यागी खुशी से उछल पड़े। ये IPL फेज 2 का सबसे रोमांचक ओवर था, जिसमें त्यागी ने पंजाब के बल्लेबाजों को 4 रन भी नहीं बनाने दिए।

देखिए आखिरी ओवर की हर गेंद की कहानी…

19.1: पंजाब को 6 गेंदों पर 4 रन चाहिए थे। बैट्समैन मार्कराम सामने थे, त्यागी ने 135 की रफ्तार से फुलटॉस फेंकी पर रन नहीं बना।

19.2: इस बार कार्तिक ने रफ्तार बढ़ाई, 140 तक पहुंचे। मार्कराम स्लॉग शॉट ट्राय किया, पर इनसाइड एज लगा। वे डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर एक रन बनाने में कामयाब हुए।

19.3: अब सामने थे 32 रन पर खेल रहे विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन। त्यागी ने फिर 140 की रफ्तार से ऑफ स्टंप को छोड़ती हुई गेंद फेंकी, जो बल्ले का किनारा लेते हुए सैमसन के दस्तानों में चली गई। पूरन की पारी यहीं खत्म हो गई।

19.4: पंजाब ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले दीपक हुडा को क्रीज पर भेजा। त्यागी ने ऑफ स्टंप से काफी बाहर गेंद फेंकी। हुडा भी ऑफ स्टंप से बाहर आ गए थे इसलिए अंपायर ने इसे वाइड नहीं दिया।

19.5: अगली गेंद भी त्यागी ने ऑफ स्टंप के बाहर रखी पर रफ्तार 137 से बढ़ाकर 141 कर दी। हुडा सैमसन को कैच दे बैठे।

19.6: आखिरी गेंद का सामना कर रहे थे फैबियन और जीत के लिए 3 रन चाहिए थे। त्यागी की रणनीति साफ थी। उन्होंने एकदम जड़ में गेंद डाली और पंजाब से जीत छीन ली।

राजस्थान और पंजाब के मुकाबले की पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

रॉयल्स ने बांधे तारीफोें के पुल, कहा- ये सपना नहीं था
कार्तिक के इस कमाल के ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स की जीत का जश्न देखने लायक था। टीम के ट्विटर हैंडल पर भी त्यागी की तारीफों का रेला लग गया। टीम ने कहा कि ये वाकई सपना नहीं था। एक अन्य ट्वीट में लिखा- संजू त्यागी को ब्रेटली बोलते हैं और हम उन्हें कहते हैं- KT…

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

Read original article here

Denial of responsibility! TechAI is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.